Hindi diwas 2023: आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय हिंदी दिवस, जानिए हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

आज पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। भारत में हर साल 14 सितंबर की  तिथि हिंदी दिवस के रूप में मनाई जाती है।

हिंदी दिवस के इस विशेष अवसर पर देश-विदेश में हिंदी के उत्थान से संबंधित विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं तथा हिंदी भाषा के इतिहास और महत्व को लेकर आम लोगों को जागृत किया जाता है।

14 सितंबर को ही हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि 14 सितंबर 1949 को भारत के संविधान में हिंदी भाषा को आधिकारिक तौर पर भारत की राज्य भाषा का दर्जा दिया गया था।

इसीलिए हिंदी भाषा की उपलब्धि से जुड़े इस ऐतिहासिक दिन को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1953 में भारत में पहली बार राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सुझाव पर हिंदी दिवस मनाया गया था। इसका प्रमुख उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना तथा उसे राष्ट्रभाषा की दर्जा दिलाना था।

Hindi Diwas 2023

10 जनवरी को मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस –

हिंदी दिवस केवल भारत में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। विश्व स्तर पर हिंदी दिवस 10 जनवरी के दिन मनाया जाता है।

दरअसल 10 जनवरी 1974 की तिथि को ही पहली बार नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

इसलिए 10 जनवरी की इस ऐतिहासिक तिथि को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत साल 2006 से हुई जब पहली बार 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया।

हिंदी दिवस का महत्व और उद्देश्य –

हिंदी भारत में अधिकांशत बोली जाने वाली भाषा है। भारत की लगभग 77 फ़ीसदी आबादी आम बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का इस्तेमाल करती है। शायद यही कारण भी है कि हिंदी भाषा भारत को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जोड़कर रखती है।

उत्तर भारत में प्राथमिक रूप से हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि दक्षिण भारत समेत देश के कई हिस्सों में आज भी लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करने से कतराते हैं।

हिंदी दिवस मनाने का सबसे प्रमुख उद्देश्य भारत में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना हैं। हिंदी भाषा का उत्थान करने के लिए हिंदी दिवस पर भारत सरकार द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Comment